कोरोना से 8वीं मौत / पानीपत में 24 साल के युवक की मौत

seeing how our clients and our featured partners are using the new publishing tools at their disposal. Not convinced that the new WordPress editor is powerful enough for enterprise clients? Think again!

पानीपत. हरियाणा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। सोमवार को पानीपत की दीनानाथ कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। बुधवार को रिपोर्ट में उसके कोरोना की पुष्टि हुई है। उस युवक ने मरने से पहले एक महिला के हाथ पर काट लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने उस महिला को भी क्वारैंटाइन किया हुआ है। वहीं प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 557 पहुंच गई है। बुधवार को 7 नए मरीज सामने आए हैं। गुड़गांव में 3, पानीपत में 2 और फरीदाबाद और झज्जर में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं, बुधवार को गुड़गांव से चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। राज्य में अब तक कुल 260 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय 289 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 

सोमवार रात को साढ़े 8 बजे हुई थी मौत
दीनानाथ कॉलोनी में सोमवार रात साढ़े 8 बजे 24 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। वह एक दिन पहले दिल्ली से आया था। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को मंगलवार सुबह 4 बजे सूचना मिली तो स्वैब सैंपल ले लैब में भेज दिए। डॉक्टर मान रहे थे कि उसकी रैबिज से मौत हुई है क्योंकि उसने मरने से पहले पड़ोस की एक महिला के हाथ पर काट लिया था। महिला के सैंपल ले क्वारैंटाइन कर दिया गया था। मौत से पहले युवक के मुंह से लार निकली थी। यह रैबीज के लक्षण हैं। वहीं कोरोना की दहशत के चलते कोई पड़ोसी युवक के अंतिम संस्कार में मदद कराने नहीं आया। 

जिस युवक की मौत हुई वह दिल्ली से लौटा था। रात में अचानक उसे घबराहट हुई और घर से बाहर भाग गया। उसने बाहर जाकर पड़ोस की एक महिला के हाथ पर काट दिया। वापस घर में आकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। 

महिला को काटा और घर आते ही अचानक गिर गया और मौत हो गई
मृतक की दादी ने बताया, ‘मेरा पोता रविवार को दिल्ली से आया था। वह मजदूरी करता था। उसके तीन-भाई बहन हैं। पिता फलों का काम करता है। मां की 7 साल पहले मौत हो गई थी। सोमवार रात को पोता बोला कि उसे पानी से डर लगा रहा है। वह बहुत घबराया हुआ था। फिर बोला दादी पपीता खाना है, वो पपीता काटने चली गई। इतने में पोता डरकर बाहर भाग गया, पड़ोस की एक महिला के हाथ पर काट लिया। फिर घर आते ही अचानक गिर गया और उसके मुंह से लार टपक रही थी। फिर अचानक मर गया। रात भर उसके शव के पास बैठी रही। कोरोना के डर के कारण कोई पड़ोसी घर नहीं आया। संस्कार में कोई शामिल नहीं हो पाया। लोग घरों की छतों पर खड़े होकर सिर्फ देखते रहे। युवक का पिता भी संस्कार में शामिल नहीं हो पाया। पिता बाहर है, दोनों बहनों की शादी हो चुकी है, वो भी नहीं आ पाई।’

हरियाणा में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा
हरियाणा में अब तक संक्रमण से कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पहली मौत 2 अप्रैल को अम्बाला के 67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी। जिन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ा था। इसके बाद दूसरी मौत 3 अप्रैल को हुई थी जब रोहतक की कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिल्ली में दम तोड़ा था। तीसरी मौत 5 अप्रैल को करनाल के बुजुर्ग की हुई थी। उनकी मौत चंडीगढ़ पीजीआई में हुई थी। चौथी मौत 28 अप्रैल को फरीदाबाद में हुई थी। यहां 68 वर्षीय बुजुर्ग ने ईएसआई अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पांचवीं मौत 2 मई को हुई। जब 63 वर्षीय कोरोना पीड़ित एक महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया था। छठी मौत 3 मई रात को रोहतक पीजीआई में हुई। यहां गुरुग्राम के सेक्टर-18 के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की रोहतक पीजीआई में दम तोड़ा। 7वीं मौत 4 मई को फरीदाबाद में हुई थी। 8वीं मौत भी 4 मई को पानीपत में एक युवक की हुई थी लेकिन उसकी कोरोना होने की पुष्टि 6 मई को हुई। 

गुड़गांव में एक फरीदाबाद के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
वहीं गुड़गांव में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है। वे मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले हैं, ऐसे में उन्हें फरीदाबाद के मरीजों में जोड़ा जा रहा है। हालांकि वह संक्रमित गुड़गांव में हुए हैं और वह ड्यूटी करने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में रह रहे थे। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। संक्रमित पाए गए डॉक्टर अभी तक 25 अन्य लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। 

तस्वीर कुरुक्षेत्र की है, जहां एक रेलवे फाटक पर जमा वाहनों की भीड़ बता रही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लापरवाह है।

पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से गुड़गांव में तीन और संक्रमित मिले
गुड़गांव में तीन संक्रमित मिलने के बाद कुल संक्रमित पेशेंट की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि जिन तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें से एक मरीज सेक्टर-18, दूसरा सूरत नगर व तीसरा मरीज इस्लामपुर का रहने वाला है। तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जिले में बीते पांच दिनों में अब तक 30 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। 

पिता के बाद बेटा भी संक्रमित
गुड़गांव में संक्रमित मरीजों में एक मरीज गांव इस्लामपुर का रहने वाला है। इसके पिता पहले ही कोरोना संक्रमित हैं। दूसरा मरीज सेक्टर-18 की रहने वाली महिला है और तीसरा मरीज सूरत नगर की रहने वाली महिला है और सूरत नगर स्थित स्वास्थ्य विभाग के अर्बन हेल्थ सेंटर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। 

हरियाणा में 557 पहुंचा आंकड़ा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 87,  सोनीपत में 78, फरीदाबाद में 77, झज्जर में 65, नूंह में 59, अम्बाला में 37, पलवल में 36, पानीपत में 30, पंचकूला में 18, जींद में 10, करनाल में 9, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 5, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • प्रदेश में अब कुल 260 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 53, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 43, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।
  • प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुड़गांव 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था। 

Editor Gaon Ki Khabar

One thought on “कोरोना से 8वीं मौत / पानीपत में 24 साल के युवक की मौत

  1. I am comment just testing for you all . ..
    philanthropist and the nation’s #1 Life and Business Strategist. I\’ve dedicated my entire life to helping people discover their true purpose and leverage their unique gifts to achieve massive success

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेरू की पॉपुलर मंत्री / 35 साल की वित्त मंत्री मारिया बनीं स्टार

Tue May 5 , 2020
seeing how our clients and our featured partners are using the new publishing tools at their disposal. Not convinced that the new WordPress editor is powerful enough for enterprise clients? Think again!

ताज़ा खबरें